Search

May 17, 2026 4:32 pm

आई सी एस कम्प्यूटर शिक्षण संस्थान पाकुड़ मे होली मिलन समरोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन, छात्र संग शिक्षकों ने खेला होला और मिठाई खिला कर दी बधाई।

पाकुड़ :- शहर के आई सी एस कम्प्यूटर शिक्षण संस्थान मे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि के तोर पर संस्था के चैरमेन जयदेव कुमार उपस्थित हुए। आयोजित होली मिलन समरोह मे शामिल संस्था के डायरेक्टर जहांगीर अंसारी, शिक्षिका तरन्नुम खातून व तब्बसूम खातून ने अतिथि का स्वागत किया। इसके बाद जमकर गुलाल खेला। एक दूसरे को रंग अबीर लगाया। साथ ही मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी। इस अवसर पर संस्था को और भी बेहतर बनाने पर चर्चा किया गया। संस्था के चैरमेन जयदेव कुमार ने कहा की संस्था प्रतिवर्ष होली के अवसर पर होली मिलन समारोह मानती है, इसमे सभी अपने दुख और कार्य की व्यस्तता को छोड़ कर सभी लोग मिलकर जातिभाव भूलकर एक दूसरे को गुलाल लगाते है। ये एकता का प्रतिक होली का त्योहार है जो एक दूसरे को गले लगाकर होली की मुबारकबाद देते है। इससे यह सिद्ध होता है की हम सब भारतीय है। हम सभी को ये ज्ञात रखना चाहिए की सभी एक दूसरे के पूरक है, बिना एक दूसरे के हम सभी चल नहीं सकते। मौक़े छात्र मिथुन प्रमाणिक, इंजामुल हक, मेहताज़ हक, मुक्तादिर शैख़, हिमांशु शेखर, लक्ष्मी कुमारी, रूपसा मंडल आदि उपस्थित थे।

IMG 20230308 WA0024 1
IMG 20230308 WA0026
IMG 20230308 WA0025
IMG 20230308 WA0027

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!