राजकुमार भगत
Also Read: डीसी मनीष कुमार की मुहिम से बदली तस्वीर, एक दिन में 154 यूनिट रक्तदान से पाकुड़ बना मिसाल।
पाकुड। सोमवार को एक्स्ट्रा मार्क्स एजुकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा के द्वारा जिले के 10 विद्यालयों मे आई सी टी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती रजनी देवी द्वारा दीप जलाकर इसका विधिवत उद्घाटन के पश्चात प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण दो सत्र में किया गया। प्रथम सत्र में 55 विद्यालय के 219 शिक्षक प्रशिक्षण में भाग लेंगे। दूसरा सत्र का प्रशिक्षण 17/07/2023 से आरम्भ होगा ।जिसमे विद्यालय के शेष रह गए 209 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण शुभारम्भ में अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मुकेश कुमार, एम् आई एस प्रभारी , पाकुड़, अमित शर्मा जिला समन्वयक, सम्बंधित विद्यालय के आईसीटी कोर्डिनेटर भी उपस्थित थे l





