Search

April 28, 2026 5:04 pm

आकांक्षी प्रखंड लिट्टीपाड़ा में कृषि कर्मशाला सह प्रदर्शनी का आयोजन

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा( पाकुड़) नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड अंतर्गत लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सभी ग्राम पंचायत भवन सहित ग्राम पंचायत, लिट्टीपाड़ा में सबकी आकांक्षाएं सबका विकास के तहत शुक्रवार को कृषि कर्मशाला -सह- प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी, अरुण कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार,आत्मा के उपनिदेशक अरविन्द कुमार एवं लिट्टीपाड़ा के मुखिया शिव टुडू द्वारा संयुक्त रुप से द्वीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।इस कृषि कर्मशाला सह प्रदर्शनी में जिला कृषि पदाधिकारी,उपनिदेशक आत्मा पाकुड़ एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से अपने अपने संबोधन के माध्यम से कृषि से संबंधित तकनीकी जानकारी, गौबर्धन योजना, जैविक खेती, कृषि बाजार सहित सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारियां किसानों को दी गई। वहीं इस आयोजित प्रदर्शनी में प्रवाह संस्था (एनजीओ )की ओर से मिट्टी रहित सब्जी का पौधा का कृषि प्रदर्शनी लगाया गया। साथ ही स्थानीय किसानों द्वारा उत्पादित फल,फसल एवं सब्जियों का उत्पाद सहित कीटनाशी दवा,जैविक खाद एवं मोटे अनाज से बनाए गए पूरी, चपाती, ठेकुआ,लिट्टी, हलूआ आदि पकवान का भी प्रदर्शन किया गया। इस दौरान 26 किसानों के बीच सरसों के बीज का भी वितरण किया गया।इस आयोजित कर्मशाला सह प्रदर्शनी में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, के.सी.दास, कृषि तकनीकी प्रबंधक रामेश्वर मुर्मू, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मानिक दास, प्रवाह संस्था के सदस्य नीतू सिंह, पंकज सिंह, निरंजन सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।

IMG 20231006 WA0068 1
IMG 20231006 WA0067

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!