प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)थाना क्षेत्र के सोनाधनी पंचायत के मंझला डीह गांव में प्रधान विजय मरांडी के घर में आग लगने से हजारों रूपए की संपति राख में तब्दील हो गया। गृह स्वामी विजय मरांडी ने बताया आग कैसे लगी है किसी को कुछ नहीं पता है। घर पर कोई नहीं था जब आग की लपेटे तेज हुई तब ग्रामीणों की नजर पड़ा तब पुरे ग्रामीण की सहायता से आग पर काबू पाने के लिए पानी का छिड़काव किया गया, आग की लपेटे तेज देखकर दमकल विभाग को सूचना किया इसके पश्चात दमकल विभाग मौके पर पहुंचकर आग बुझाया गया। तब तक गृह स्वामी मरांडी का हजारों रूपए की संपति राख हो गया। बीडीओ संजय कुमार ने कहा कि जांच कर उचित मुवावजा दिया जाएगा।







