तोफिक राज
पाकुड़। प्रखंड के अन्तर्गत रहसपुर पंचायत में पूर्व विधायक अकील अख्तर का पंचायत जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा मंच में विशेष कर शिक्षा व्यवस्था पर ध्यान आकर्षित किया गया। साथ ही साथ बेरोजगार मजदूर रोजगार के लिए राज्य से पलायन हो रहे हैं। उसको रोजगार कैसे उपलब्ध कराएं एवं ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हुए, जैसे बिजली, पानी, रोजगार,पेंशन, शिक्षा व्यवस्था कैसे सुधार होगी इन सभी बिंदुओं पर रोशनी डाला गया। पूर्व विधायक अकील अख्तर ने बताए कि पार्टी का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जनता को विकास के बारे में जानकारी दी जा रही है। लोगो से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान करना है।मौके पर जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम, जिला प्रधान सचिव साहिबगंज सायबान साहब प्रखंड अध्यक्ष रफीक अहमद, जिला प्रवक्ता शेकसादी रहमातुल्ला आलय, मीडिया प्रभारी अहमदुल्ला, जिला कोषध्यक्ष सादाकस अली, अनीकूल आलम, प्रिंस साहेब, सरीफुल, सफीकुल, अनिकुल शेख,अल्फाज, मोसारफ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।








