Search

April 29, 2026 10:38 pm

आदिवासी महिला के साथ मारपीट कर दुष्कर्म करने व जातिसूचक गाली गलौज करने का मामला प्रकाश में आया है.

धीरेन साहा

महेशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक आदिवासी महिला के साथ एक व्यक्ति के द्वारा मारपीट कर दुष्कर्म करने व जातिसूचक गाली गलौज कर मारपीट कर करने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर पीड़िता सह वादिनी ने थाने में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज करवाई है. वादी द्वारा दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि विगत 20 जुलाई को पंचायत कार्यालय भवन में लगभग डेढ़ बजे दिन में वे सरकारी कार्य का निपटारा कर रही थी. इसी बीच उसे अकेले में देखकर सुखेन घोष जयपुर बोरुंगा गांव निवासी ने उसका हाथ पकड़ कर दीवाल में सटाया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा. वह उसका विरोध किया और चिल्लाने लगी तो उसने थप्पड़ से मारा और धमकाते हुए जाति सूचक शब्द से गाली गलौज देते हुए बोला कि संथाल जाति के हो संथाल की तरह चुप रहो. इसी दरम्यान पीड़िता का दोनों हाथ को मरोड़ पर जमीन पर गिरा दिया तथा जबरदस्ती दुष्कर्म किया. तथा पीड़िता का डोंगल डिजिटल हस्ताक्षर को भी छीन लिया. वह रोने लगी तो उसे गाली गलौज करते हुए जान से मारने का भय दिखाया और आरोपी द्वारा बोला कि इस संबंध में यदि तुम्हारा पति या किसी को भी बताई तो तुम्हारा पूरा परिवार को जान से मार देंगे. वही पीड़िता काफी दहशत में थी और डर गई थी. इसलिए इस घटना को कुछ दिनों तक किसी को नहीं बताई. अंत में पीड़िता थक हार कर अपनी सारी आपबीती को अपने पति को बताई. पीड़िता काफी दहशत में थी. आरोपी ने पीड़िता को डर दिखाकर सुखेन घोष मुझे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को पंचायत कार्यालय में झंडोतोलन तक नहीं करने दिया. पीड़िता वर्तमान में काफी तनावपूर्ण स्थिति में जी रही है. उसे डर है कि कभी भी उसे या उसके किसी भी परिवार के सदस्यों को आरोपी सुखेन घोष जान से मार सकते हैं. जिसके कारण पीड़िता को थाने में लिखित आवेदन देने में देरी हुई. मामले को लेकर वादिनी ने उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. थाने में दिए गए आवेदन के आधार पर थाने में सुसंगत धराओं के तहत मामला दर्ज की गई है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!