Search

May 18, 2026 4:17 pm

आम आदमी पार्टी ने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के विस्तार को लेकर एक बैठक की

हेमंत हांसदा

पाकुड़िया संवाददाता प्रखंड अंतर्गत तलवा चौक स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में रविवार को प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र सोरेन की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई । बैठक में मुख्य रूप से संगठन विस्तार , पंचायत कमिटी गठन एवं प्रखंड स्तरीय सभी मोर्चा का विस्तार को लेकर चर्चा किया गया । प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र सोरेन ने बताया कि आम आदमी पार्टी का संगठन प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक कैसे मजबूत करना है इसको लेकर रणनीति तैयार की जा रही है । मौके पर जिला अध्यक्ष इकबाल शेख , जिला संगठन मंत्री मो इमदादुल शेख , सचिव राहुल कुमार हेम्ब्रम , महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज मरांडी , संजय भंडारी , मो परवेज आलम , रबीउल शेख सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!