Search

April 28, 2026 7:46 am

आयुष ग्राम में वितरण किया गया औषधीय पौधे

राजकुमार भगत

पाकुड़। जिला आयुष स्वास्थ्य समिति, पाकुड़ के निर्देश से आयुष ग्राम रहसपुर, ईलामी और झिकरहाटी में एक-एक हजार औषधि पौधों का वितरण एवं रोपण किया गया। इस संबंध में आयुष चिकित्सक डॉ आबूतालिब ने ग्रामीणों को औषधि पौधा का फायदा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि औषधि पौधा का बहुत गुण है बल्कि यूं कहे की अधिकांश दवाइयां इन्हीं पौधों से प्राप्त होते हैं। इसका सही उपयोग करके विभिन्न बीमारियों में इलाज किया जा सकता है। में जड़ी बूटी वाले पौधों से आयुर्वेदिक औषधि बनते हैं जो काफी कारगर है। तुलसी का पौधा सर्दी -खांसी जुकाम एवं फेफड़ा से संबंधित बीमारी का इलाज किया जाता है। इसी तरह बेल का फल का जूस से पेट संबंधित, गैस , कब्ज,अल्सर ,लिवर में सूजन को ठीक करता है । आयुष ग्राम में औषधि पौधा रोपण करके इलाज के साथ-साथ वातावरण को शुद्ध बनाने में मददगार साबित होगा।मॉक रहसपुर के मुखिया गीता कुमारी , इलामी का मुखिया मो अब्दुल समाद शेख , झिकरहाटी मुखिया मो आबू ताहेर, पंचायत समिति उमर फारूक तथा गणमान्य ग्रामीण के लोग में उपस्थित थे।

IMG 20231020 WA0064

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!