Search

May 13, 2026 8:06 am

आरसेटी द्वारा नव जीवन सखी और फूलों झानो योजना के दीदियों को सर्फ साबुन निर्माण प्रशिक्षण का समापन किया गया।

राजकुमार भगत

सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी में स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी)पाकुड़ की ओर से आयोजित जेएसएलपीएस के नव जीवन सखी और फूलों झानो योजना के दीदियों का 13 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सर्फ साबुन निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त 30 प्रशिक्षुओ को पलाश (जेएसएलपीएस)जिला प्रबन्धक (एंटरप्राइजेज प्रमोशन) सुभम कुमार सिंह ,आरसेटी पाकुड़ के वरिष्ठ संकाय सह कार्यक्रम समन्वयक अमित कुमार बर्धन एवं प्रखंड लीड फूलों झानो योजना महेशपुर एवं अमरापारा राजेश कुमार महतो ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र दिए । शुभम कुमार सिंह ने प्रशिक्षण का लाभ उठाकर व्यवसाय शुरू करने की अपील की ।उन्होंने कहा कि जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आर्थिक रूप से समृद्धि होना जरूरी है। आरसेटी के वरिष्ठ संकाय अमित कुमार वर्धन ने दीदियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बैंक से यथासंभव ऋण उपलब्ध कराने की बात कही। दीदियों को सर्फ , साबुन , फिनायल, डिश वाश, फेस वाश, हबल शैंपू, टॉयलेट क्लीनर आदि के निर्माण के साथ साथ प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंकिंग, बीमा, आदि से संबंधित जानकारी दी गई। वर्तमान समय में महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण बनाने के लिए आरसेटी द्वारा अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।प्रशिक्षकों को अगले दो सालों तक फॉलोअप किया जाएगा ताकि उनके आत्मनिर्भर बनने में होने वाली समस्याओं का निराकरण हो सके। आज के कार्यक्रम का मूल्यांकन नेशनल एकेडमी ऑफ रुदसेटी द्वारा प्रतिनियुक्त अधिकारी अरुण नाथ तिवारी द्वारा किया गया ।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रशिक्षक नीतू कुमारी थी।आज के समापन कार्यक्रम के मौके पर संकाय बापी दास, कार्यालय सहायक शिबू कुनाई और मोतीलाल साहा मौजूद थे।

img 20250220 wa00144102886959638161180

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!