बजरंग पंडित
पाकुड़ सदर अस्पताल सोनाजोड़ी मे इलाजरत ईलामी निवासी सैदुल रहमान का बेटा ओजईफा रहमान उम्र 8 साल थैलेसीमिया पीड़ित है उसे बी नेगेटिव खून अत्यंत जरूरत पड़ी एवं शरीर मे खून की मात्रा बहुत कम हो गया एक दो सप्ताह से ब्लड की इंतजाम बच्चे के पिता कर रहा मगर संभव नहीं हो पा रहा था | एक वरिष्ठ पत्रकार उन्हें अध्यक्ष बानिज का संपर्क नंबर दिया और बोले कुछ जरूर उपय निकालेगे बात कर लीजिएगा | अध्यक्ष ने रिकवेस्ट की जानकारी ग्रुप शेयर किया तभी फट से समूह के उप अध्यक्ष ईशाकपुर के नुरुज्जामान रक्तदान के लिए तैयार हो गया |उन्होंने बिना देरी किये पाकुड़ रक्त अधिकोष जाकर बी नेगेटिव रक्तदान किया | तब जाकर बच्चे का इलाज सही समय पर हो पाया | मानव खून का कोई विकल्प नहीं होता है स्वस्थ जीवन आपका किया हुआ रक्तदान किसी बच्चे या मरीज का जान बचा सकता है,परिजनों ने इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों क़ो ढेर सारी दुआए दिए कहा इस तरह का संस्था पाकुड़ मे ओर भी बने ताकि गरीब असहाय लोगों का भला हो सके मै तहे दिलसे धन्यवाद देता हूँ | दूसरा गुमानी के एक गर्भवती महिला क़ो वासिकुल ने रक्तदान किया मौक़े पर मजफारुल शेख, वासिकुल शेख, कर्मचारी नविन कुमार उपस्थित थे |





