Search

June 19, 2026 5:41 pm

इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों ने तीन जरूरतमंदो क़ो किया रक्तदान

राजकुमार भगत

पाकुड़ इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों लगातार असहाय जरूरतमंदो क़ो रक्तदान कर अपना छाप छोड़ रहे है ज़ब से इस संस्था का उदय हुआ है काफ़ी गरीब, यातिम असहाय परिवारों का भला हुआ है |पाकुड़ सदर अस्पताल सोनाजोरी मे एडमिट गगनपहाड़ी के आपसना खातून उम्र 18 वर्षीय युवती का हीमोग्लोबिन बहुत कम हो गया है उन्हें ओ पॉजिटिव खून की जरूरत पड़ी, तथा गुमानी के एक गर्भवती महिला का सीजर होना था जानकारी गुप्त रखा जायेगा उन्हें बी पॉजिटिव ब्लड इमरजेंसी लगेगा एवं पृथ्वीनगर के गर्भवती महिला मुनियारा क़ो बी पॉजिटिव ब्लड चाहिए |सभी परिवार वालों ने इंसानियत फाउंडेशन मे मदद की गुहार लगाई अपने परिवार से कोई देने वाला नहीं है इनकी सूचना समूह के संचालक सद्दाम हुसैन ने दिया | तभी महेशपुर से रॉनी और रहमान शेख बी पॉजिटिव मुनियारा एवं गुमानी के महिला क़ो पाकुड़ रक्त अधिकोष जाकर रक्तदान किया दूसरी ओर गगनपहाड़ी के रफीकुल ने एबी पॉजिटिव के बदले ओ पॉजिटिव देकर लिया | तब जाकर इलाज समय पर हो पाया, परिजनो ने डोनर मित्रों क़ो ढेर सारी दुआए दिए |रक्तदान महादान, इससे बड़ा न कोई दान, स्वस्थ जीवन मे इसे जरूर करें दान मौक़े पर अलाउद्दीन, संचालक सद्दाम हुसैन, कर्मचारी नवीन कुमार थे |

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!