इंसानियत फाउंडेशन के द्वारा 300 मरीजों को रक्त उपलब्ध कराई गई है, समूह के सभी सदस्य 24 घंटे सक्रिय रहते हैं,रक्त दान के अलावा इंसानियत फाउंडेशन ने सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है।
तोफिक राज
पाकुड़।प्रखंड के चांचकी पंचायत के मध्य विद्यालय के पश्चिम मुख्य सड़क के किनारे इंसानियत फाउंडेशन के द्वारा रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकार सम्मान समारोह, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, असहाय परिवार को सूखा राशन वितरण किया गया।साथ ही साथ बंगाल एवं स्थानीय संस्थाओं को मेडल गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मुफस्सिल थाना प्रभारी मिंटू कुमार भारती, पृथ्वी नगर के मुखिया प्रतिनिधि सेलिम शेख, चांचकी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मोकतर शेख अतिथियों को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया, साथ ही साथ होम्यो डॉक्टर आबू तालिब फ़्री मेडिकल कैंप लगाए। जिसमें 103 लगभग मरीजों का इलाज किय गया। ब्लड ग्रुप चेक कैंप में 35 युवाओं का सिंपल समूह जांच, असहाय, बेवा, यतीम को सूखा राशन 100 परिवार के बीच वितरण किए गया। मुफस्सिल थाना प्रभारी मिंटू कुमार भारती ने बताए की रक्तदान महादान हैं।रक्तदान को इसलिए महादान का नाम दिया गया है क्योंकि आप जो ब्लड दान करते हैं, उससे कई लोगों की जिंदगी बच जाती है। इंसानियत फाउंडेशन के अध्यक्ष बनिज ने बताए कि यह फाउंडेशन रक्तदान के लिए जाने जाते है, रक्तदान के साथ साथ हम सब असहाय परिवार के लोगों को भी साहियोग करते है फाउंडेशन के तरफ से, आज रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम कर रहे है ताकि लोग इसके बारे में जाने और रक्तदान के लिए आगे आइए। यूट्यूबर्स मुखिया जी,एवं अन्य प्रोग्राम में सामिल थे। मौके पर सद्दाम हुसैन,फरजान, यहसन, सनाउल, अलाउद्दीन, इंसानियत फाउंडेशन के सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।















