Search

May 15, 2026 1:56 pm

ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी की अध्यक्षता में थाना परिसर में की गई।

सतनाम सिंह

पाकुड़िया थाना परिसर में ईद पर्व को लेकर शुक्रवार को शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी अभिषेक राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में विभिन्न पंचायत से जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवियों ने भाग लिया । बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी किरण डांग ने लोगों को ईद पर्व शान्ति पूर्व मनाने की अपील किया । सभी ईदगाह स्थलों में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल तैनात किए जाएंगे । वहीं असमाजिक तत्वों एवं शोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों पर प्रशासन की सख्त नजर रहेगी। शांति समिति बैठक के उपरांत थाना प्रांगण में देर शाम को इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ इफ्तार पार्टी में पदाधिकारी सहित जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। मौके पर झामुमो सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा,कोंग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम अंसारी , शेखावत मियां,जहांगीर अंसारी , अली अहमद , नेजाद अली , लाल बाबू शेख ,लाल मोहम्मद सहित अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230421 WA0026 1
IMG 20230421 WA0025
IMG 20230421 WA0024

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!