Search

May 13, 2026 11:43 am

ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा ने मनाया ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन का शताब्दी वर्ष l

राजकुमार भगत

ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुर शाखा द्वारा अपने शाखा कार्यालय को विद्युत साज-सज्जा के साथ सजाकर कर्मचारियों सहित मिष्ठान ग्रहण कर ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन का शताब्दी वर्ष मनाया l शाखा सचिव संजय ओझा ने बताया कि ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन का गठन 1923 में कर्मचारियों के नेतृत्व में अंग्रेजों द्वारा रेलवे में कार्यरत भारतीय मजदूरों के साथ किए जाने वाले भेदभाव एवं उत्पीड़न के विरुद्ध सामूहिक संघर्ष को मजबूती प्रदान करने के लिए किया गया था l ज्ञात हो कि जब भारत में अंग्रेजों का शासन था और ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा भारत में रेल की स्थापना के समय से ही रेलवे में अंग्रेजों द्वारा भारतीय कामगारों के साथ भेदभाव किया जाता था ,जैसे समान काम के लिए अलग-अलग वेतन ,भारतीय कामगारों के लिए काम के घंटे अधिक तय करना, भारतीय मजदूरों को छुट्टी एवं अन्य सुविधाओं से वंचित रखना जैसी अनेक समस्याएं थी इसके विरुद्ध कर्मचारियों का एक समूह उठ खड़ा हुआ और अंततः कर्मचारियों द्वारा निर्मित संगठन ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन अपने अस्तित्व में आया l अपने गठन के समय से ही जुझारू प्रवृत्ति के कारण अंग्रेजों के समय में ही रेलवे कर्मचारियों के हित में कई संशोधन करवाने में सफल रहा l तत्पश्चात ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन कई कुशल कर्मठ एवं साहसी कर्मचारी नेता के हाथ में संगठन का संचालन रहा ,जिसमें प्रमुख रूप से भारत के पूर्व उप राष्ट्रपति वीवी गिरी ,पूर्व रेल मंत्री मधु दंडवते ,जॉर्ज फर्नांडीस, जयप्रकाश नारायण , ज्योति बसु ,जेपी उपाध्याय, राखल दास गुप्ता, उमराव मॉल पुरोहित सहित कई लोगों ने संगठन को आगे बढ़ाने का काम किया l श्री ओझा ने बताया कि लगातार 100 वर्षों से रेल कर्मचारियों के हित में काम करने वाला संगठन आज शताब्दी वर्ष मना रहा है और आज भी रेलवे कर्मचारियों के बीच सर्वाधिक लोकप्रिय है l भारतीय रेलवे के 17 में से 15 जून में प्रथम स्थान पर रहते हुए इसे कुल 44.3% कर्मचारियों का समर्थन प्राप्त है l शाखा अध्यक्ष श्री अखिलेश चौबे ने बताया कि इस संगठन का नेतृत्व रेलवे कर्मचारियों के मसीहा के रूप में स्थापित कॉमरेड शिव गोपाल मिश्रा जी के हाथों में है ,जो कि भारतीय रेलवे में 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों पर थोपे गए न्यू पेंशन स्कीम के विरुद्ध में संघर्षरत हैं ,गत फरवरी माह से पूरे देश में न्यू पेंशन स्कीम के विरुद्ध एक अभियान खड़ा कर सरकार से पुरानी पेंशन योजना वापस लाने पर अडिग हैं l आगामी सितंबर माह तक प्रत्येक महीने की 21 तारीख को देश भर में अलग-अलग तरीके से न्यू पेंशन स्कीम तथा रेलवे में खाली पदों को समाप्त करने के विरोध में अभियान चलाया जाना तय हुआ है, इसके बाद संसद घेराव करने की योजना है l अगर केंद्र सरकार रेलवे कर्मचारियों की इस मांग को गंभीरता से नहीं लेती है तो देश भर का रेलवे कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल पर जाने को विवश होगा l श्री शिव गोपाल मिश्रा के अनुसार सरकार न्यू पेंशन स्कीम पर समिति का गठन कर केवल कर्मचारियों को बरगलाने का काम कर रही है l हमारी मांग है संपूर्ण रूप से न्यू पेंशन स्कीम को रद्द कर पुरानी पेंशन योजना वापस लाने की है l इस शताब्दी वर्ष के समय शाखा कार्यालय में रेलवे कर्मचारी उपस्थित होकर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाया एवं ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के साथ मजबूती से खड़े रहने की शपथ ली l इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष एवं शाखा सचिव सहित निलेश प्रकाश ,अमन मल्होत्रा भागवत प्रसाद शर्मा, रामकुमार यादव, ज्योतिर्मय साहा, लखीराम हेमरोम, संदीप कुमार साह, बिहारी प्रसाद, शिवम कुमार ,प्रवीण कुमार, सुनील कुमार सिंह, ओंकार नाथ ओझा, मनोज कुमार आदि सहित कई रेलवे कर्मचारी उपस्थित थे l

IMG 20230425 WA0008 1
IMG 20230425 WA0007
IMG 20230425 WA0006

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!