हिरणपुर (पाकुड,) हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत धनगड़ा गांव में गुरूवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के सौजन्य से उड़ान परियोजना के तहत विशिष्ट जनजाति के सखी मंडल की महिलाओ के बीच बायोफोर्टीफायिड बाजरा बीज का वितरण किया गया। वाइपी उड़ान कुमारी श्वेता ने बताया की विशिष्ट जनजाति के महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर बायोफोर्टीफायिड बाजरा वितरण किया । ताकि इस बीज से उपज ज्यादा हो और महिलाए ज्यादा से ज्यादा बाजरा की खेती कर आर्थिक स्थिति से मजबूत हो।बाजरे की यह किस्म सूखा प्रतिरोधक
क्षमता वाली है। हिरणपुर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक उज्ज्वल रविदास ने बताया की उक्त हाइब्रिड बीज लगभग 74 दिन में पककर तैयार हो जाते हैं। बाजरे की खेती स्वास्थ के लिए बहुत ही लाभदायक है, इसली लिए बाजरा की खेती को बढ़ावा देने किए लिए सखी मंडल की महिलाओ को बाजरा की बीज वितरण कर महिलाओ को बाजरा की खेती की ओर अग्रसर किया जा रहा है। मौके पर एमसिएम लालू पहाड़िया, दिलीप पहाड़िया समेत सखी मंडल की महिलाए उपास्थित रहे।





