एस कुमार
महेशपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय गढ़वाडी में बाल संसद का गठन किया गया। बच्चों में नेतृत्व क्षमता के विकास और स्कूल के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक गतिविधि में छात्रों के सहयोग से स्वच्छ वातावरण का निर्माण के उद्देश्य से बाल संसद का गठन हुआ. जिसमें बच्चों की सभा ने सर्वसम्मति से राष्ट्रपति बरसा दास, प्रधानमंत्री मुस्कान खातून, उप प्रधानमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, उप स्वास्थ्य मंत्री, पोषण मंत्री, उप पोषण मंत्री, पर्यावरण मंत्री, उप पर्यावरण मंत्री, शिक्षा मंत्री, उप शिक्षा मंत्री, खेलकूद व सांस्कृतिक मंत्री, खेलकूद व सांस्कृतिक मंत्री, कौशल विकास मंत्री वर्षा दास, उप कौशल विकास मंत्री, संचार एवं संपर्क मंत्री, उप संचार एवं संपर्क मंत्री चुना गया. मौके पर शिक्षक सरोज कुमार पांडेय सहित अन्य मौजूद थे।




