धीरेन साहा
पाकुड़िया उपायुक्त पाकुड़ के निर्देशानुसार बुधवार को प्रखंड के 18 पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन हुआ । ग्राम सभा में बिरसा हरित ग्राम योजना,बिरसा सिंचाई कूप योजना एवं पोटो हो खेल मैदान योजना के लाभुको का चयन किया गया।इस अवसर पर बड़ा सिंहपुर पंचायत में पंचायत सचिव दिनेश भंडारी एवं पर्यवेक्षक लालू रविदास की देखरेख में ग्राम सभा का आयोजन हुआ । साथ ही बनियापासार पंचायत में रोजगार सेवक जीतन रविदास,पर्यवेक्षक रोहित गुप्ता की देखरेख में,बसंतपुर पंचायत में रोजगार सेवक सामसुल होदा,पर्यवेक्षक रोहित गुप्ता की देखरेख में , बासेत कुंडी पंचायत में रोजगार सेवक नाजिर टुडू,बीच पहाड़ी पंचायत में रोजगार सेवक श्रीनाथ टुडू,बन्नोग्राम पंचायत में पंचायत सचिव अकबर हुसैन पर्यवेक्षक प्रेम प्रकाश टुडू के देखरेख में ग्राम सभा संपन्न हुआ और योजना के लाभुको के चयन हुई । इसके अलावा अन्य सभी पंचायतों में भी ग्राम सभा आयोजित कर लाभुको का चयन हुआ।










