Search

May 6, 2026 11:19 am

उपायुक्त ने सभी विभाग के पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

उपायुक्त ने कहा योजनाओं में बिचौलियों को नहीं होने दे हावी

जानकारी मिलने पर बिचौलियों पर तुरंत कराएं एफआइआर

उपायुक्त वरूण रंजन ने पंचायतों को क्रियाशील बनाने तथा लंबित योजनाओं की समीक्षा कर, पूर्ण करने का दिया निर्देश

यदि किसी लाभुक का आवास का पैसा बिचौलिया ले लिया है तो उस पर एफआईआर दर्ज कर पैसा वसूली करने का निर्देश सभी बीडीओ को दिया:-डीसी

बुधवार को उपायुक्त वरूण रंजन ने समाहरणालय सभागार में सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।सर्वप्रथम ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मनरेगा सभी गांवों में 5 योजना चलाने का सख्त निर्देश दिया। लंबित पड़े योजनाओं को अभियान के तहत एक सप्ताह में पूर्ण करने हेतु लक्ष्य दिया गया। सभी पंचायतों को माह जुलाई तक का मानव दिवस सृजन करने हेतु दैनिक प्रगति प्रतिवेदन साझा करने हेतु कहा गया ताकि निम्न प्रगति वाले पंचायत के रोजगार सेवक/पंचायत सचिव पर कार्रवाई की जा सके। उपायुक्त ने लंबित आंगनबाड़ी केंद्र योजना को 30 जुलाई तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया ताकि विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त के दिन सभी केन्द्रों का उद्घाटन किया जा सके।नये पोटो हो खेल मैदान को 10 जुलाई तक प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया ताकि 15 नवंबर राज्य स्थापना दिवस के दिन खिलाड़ियों के बीच नये खेल मैदान पर खेल-कूद कराया जा सके।
सभी आवास योजना में कार्यरत मजदूर, मिस्त्री का दैनिक रिपोर्ट पंचायतवार प्राप्त करने तथा अधिक से अधिक संख्या में आवास पूर्ण कराने हेतु प्रतिदिन रिपोर्ट साझा करने हेतु निर्देश दिया गया एवं खराब प्रदर्शन वाले पंचायत सचिव पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।सभी पंचायतों को क्रियाशील बनाने हेतु भवन, बिजली, वैकल्पिक बिजली की व्यवस्था, प्रज्ञा केंद्र का संचालन करने हेतु सभी बीडीओ को निर्देश दिया गया।15 वें वित्त की राशि व्यय प्रतिशत से कम व्यय करने वाले मुखिया पर स्पष्टीकरण तथा वित्तीय अधिकार से वंचित करने की बात कही गई। अमड़ापाड़ा प्रखंड परिसर में पंचायत समिति द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से उपयुक्त कार्यों को करने का सुझाव दिया।
उपायुक्त वरूण रंजन ने कहा कि योजनाओं में बिचौलिया को हावी नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने सभी बीडीओ को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जिस ग्रामीण का काम होने को है, उनकी जरूर सुनें. बरगलाने वालों और बिचौलियों को योजनाओं पर कतई हावी नहीं होने दें. उन्होंने कहा कि आवास योजना में अगर बिचौलिया द्वारा पैसे लेने की बात सामने आती है, तो उसपर तुरंत एफआइआर करें.साथ ही बिचौलिया द्वारा ली गई राशि की भी वसूली कराएं
मौके पर बैठक में उप विकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी, जिला समन्वयक, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230705 WA0029
IMG 20230705 WA0030 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!