Search

May 10, 2026 3:27 am

एंडेवर अकादमी में नामांकन को लेकर आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुआ संपन्न

राजकुमार भगत

परीक्षा के धनुषपुजा मध्य विद्यालय व राज प्लस टू उच्च विद्यालय में बनाए गए थे केंद्र

800 विद्यार्थियों ने भरा था फॉर्म, 750 परीक्षार्थी परीक्षा में हुए शामिल

उपायुक्त ने कहा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए जिले मे मिलेंगे विशेस सुविधा

एंडेवर अकादमी में नामांकन को लेकर रविवार को संचालित प्रवेश परीक्षा कड़ी निगरानी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हो गई। परीक्षा के लिए 800 छात्रों ने फॉर्म भरा था। जिसमें 750 परीक्षार्थी शामिल हुए, वहीं 50 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर परीक्षार्थियों के लिए दो परीक्षा केंद्र धनुषपुजा मध्य विद्यालय एवं राज प्लस टू उच्च विद्यालय में बनाए गए थे। धनुषपुजा मध्य विद्यालय में 200 परीक्षार्थियों का परीक्षा लिया जाना था. जहां 187 परीक्षार्थी शामिल हुए तथा 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं राज प्लस टू उच्च विद्यालय में 589 परीक्षार्थियों लिए सेंटर दिया गया था। जिसमें 563 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त वरूण रंजन ने बारी-बारी से दोनों केंद्रों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को लेकर सीएसआर के तहत बीजीआर माइनिंग के द्वारा एंडेवर आकदमी के माध्यम से जिले के 400 छात्रों को नि:शुल्क कोचिंग दिया जाएगा। साथ ही नामांकित सभी छात्रों को पठन सामग्री भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में कई होनहार छात्र है, जो आर्थिक परेशानी की वजह से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते है। जिसको ध्यान में रखते हुए उक्त अकादमी की शुरूआत की जा रही है। अब जिले के प्रतिभावान छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए अपने ही जिले में यह सुविधा प्रदान की जा रही है।

IMG 20230618 WA0056
IMG 20230618 WA0058
IMG 20230618 WA0057 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!