Search

June 17, 2026 9:34 pm

एनटीपीसी आईटीआई के तत्वधान से वार्षिक खेल दिवस 2022 का आयोजन

बड़कागांव रिपोर्टर
प्रदीप कुमार

एनटीपीसी आईटीआई ढेंगा बड़कागांव में वार्षिक क्रीडा महोत्सव मंगलवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि आरएनआर के उप महाप्रबंधक एसके सेनापति ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद जीवन का अहम हिस्सा है। खेलकूद पाठ्यतर नहीं बल्कि पाठ का प्रमुख हिस्सा है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। परिवार, समाज एवं देश स्वस्थ रहेगा तो हम सदैव विकास के पथ पर अग्रसर रहेंगे। आईटीआई के अधीक्षक मिथलेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि जिद करो दुनिया बदलो और मजबूत पकड़ , पक्के इरादों से आप मंजिल को पा सकते हैं। हमेशा ही जोश और जज्बा रखें, हमेशा खुश रहकर उमंग उत्साह से दुनिया जीतने का हौसला रखें। कार्यक्रम का संचालन कर रहे विद्युत अनुदेशक मुकेश कुमार ने कहा कि खेलकूद शारीरिक एवं मानसिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त करता है। इस दौरान प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी, कैरम, चेस, बैडमिंटन आदि इवेंट हुए जिसमें छात्रों एवं साथ अनुदेशकों के द्वारा बहुत ही अच्छे खेल का प्रदर्शन देखने को मिला। कैरम बोर्ड में रघुवीर राम ने सभी को पकड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल कर विजय प्राप्त किया। उत्कृष्ट सभी प्रतिभागियों को उनके बेहतर खेल के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनुदेशक महेश कुमार नायक, अमरेश कुमार विद्यार्थी, विकास चौरसिया, शाहिद अख्तर, संजीत मेहता, संदीप मौर्या, इरफान अंसारी, प्रदीप गुप्ता, उपेंद्र कुमार, श्रीनाथ श्री, सुनील सिंह, रवि प्रजापति आदि उपस्थित थें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!