Search

June 19, 2026 9:42 pm

एमओ ने डीलरों के साथ बैठक कर शत-प्रतिशत राशन वितरण करने को लेकर निर्देश दिए



धीरेन साहा

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय सभागार भवन में प्रखंड क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नवरीक रविदास की अध्यक्षता में शनिवार को एक आवश्यक बैठक हुई। एमओ ने सख्त निर्देश दिया कि सभी डीलरों का प्रति महीना शत-प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित करने साथ ही एवाय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 35 किलो राशन देना एवं सभी पहाड़िया परिवारों को भी ससमय राशन वितरण करने को लेकर सख्त निर्देश दिया। इसके बावजूद भी अगर को किसी भी डीलर का शिकायत आता है तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एवं आगे कहा कि ग्रीन कार्ड धारकों का भी राशन पहुंच चुका है इसी माह वितरण भी करना है। साथ ही सभी डीलरों को कहा कि अपने पोषक क्षेत्र के अगर किसी परिवार का राशन कार्ड नहीं है तो परिवार को ऑनलाइन आवेदन करा कर पंचायत के मुखिया से वेरिफिकेशन कराने के बाद प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को आपूर्ति कार्यालय में फॉर्म को जमा कर दें। मौके पर प्रखंड क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदार उपस्थित थे।

IMG 20230408 WA0019
IMG 20230408 WA0018

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!