Search

June 19, 2026 5:40 pm

एसडीएफआई के पाकुड़ विधानसभा अध्यक्ष बने अब्दुल हन्नान

बजरंग पंडित

महासचिव के रूप में अमीर हमजा चयनित

पाकुड़: सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष (SDPI) एम के फैजी एवं झारखंड प्रदेश प्रभारी के निर्देशानुसार राजमहल लोकसभा समिति की बैठक सदर प्रखंड के संग्रामपुर गांव के दक्षिण टोला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हबीबुर रहमान ने की। बैठक में पार्टी के पाकुड़ विधानसभा समिति का गठन किया गया। जिसमें पाकुड़ विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में अब्दुल हन्नान एवं महासचिव के रूप में अमीर हमजा को चुना गया। साथ ही साथ मोसा शेख को उपाध्यक्ष, मानजार और विनीता हांसदा को सचिव एवं ओबैदूर रहमान को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।निर्वाचित सभी जिम्मेदारों को पार्टी के राजमहल लोकसभा समिति के उपाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य मो हांजेला शेख ने दायित्व बोध कराते हुए कहा कि पार्टी की विचारधाराओं को हर पंचायत, गली मोहल्ले, एवं जन जन तक पहुंचाने की काम को अब और गति एवं बल मिलेगा। उन्होंने सबों से आग्रह किया कि आदिवासी, दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक सहित सभी समुदायों के नवयुवाओं एवं है आयु वर्ग के लोगों को पार्टी संगठन से जोड़ने का कार्य करना है एवं पार्टी संगठन से जुड़े नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को और क्रियाशील बनाना है।चुने गए सभी लीडरों ने एक स्वर में कहा कि पार्टी ने हमे जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी दी है उसका निर्वहन पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ निभाएंगे और उस पर खड़ा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। उक्त जानकारी एसडीएफआई के महासचिव नासीरुद्दीन शेख ने दी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!