Search

May 17, 2026 4:51 am

एसडीओ के आदेश पर अतिक्रमण मुक्त करने को निकाला जेसीबी


सतनाम सिंह

पाकुड शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न होने से परेशान शहरवासी इसको निजात दिलाने को लेकर शनिवार को कार्रवाई की गई अनुमंडल पदाधिकारी के आदेशानुसार पिछले 2 दिनों से इसे लेकर जन-जन तक माइकिंग की आवाज पहुंचाई जा रही थी । लोगों को आगाह करते हुए बताया जा रहा था कि जो कोई भी सरकारी जमीन पर अनाधिकृत रूप से कब्जा किए हुए हैं अथवा दुकान चला रहे हैं या किसी भी तरह का उस पर कार्य कर रहे हैं तो ऐसे लोग उस जमीन को अपने अंदर से मुक्त करें अन्यथा उन पर कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन को मुक्त करना है। इसे लेकर व्यापक प्रचार किया गया था। नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण मुक्त करने को निकाला जेसीबी तो फुटपाथी दुकानदारों में हड़कंप मच गया । सड़क के किनारे अवैध रूप से दुकान बना कर लोगों को चलने के लिए बनाए गए फुटपाथ पर कब्जा की गई जगहों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया एसडीओ हाता से शुरू हुआ अतिक्रमण मुक्त अभियान कोर्ट तक पहुंचते-पहुंचते बारिश की बूंदों ने डाली अड़चन । बारिश होने के कारण नगर परिषद व जिला प्रशासन कोर्ट तक ही अतिक्रमण मुक्त करा पाए ।
कार्यवाही में सीओ आलोक वरण केसरी,नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेस यादव, नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार,एसआइ भी के सिंह,नगर परिषद कर्मी संजय राय शुभम पराशर व पुलिस के जवान मौजूद थे ।

IMG 20230318 WA0042
IMG 20230318 WA0041

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!