Search

April 28, 2026 1:51 am

ओरियंटेशन सह पीएलवी प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

बजरंग पंडित

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ निर्मल कुमार भारती के मार्गदर्शन में आज शुक्रवार को ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सभागार में ओरियंटेशन सह पीएलवी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।उक्त कार्यक्रम में लीगल एट डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दीन शेख, संजीव कुमार मंडल ने पीएलवी के कार्य की समीक्षा की। पीएलवी को कार्यालय द्वारा दी गई जिम्मेवारी को लेकर कहा की 100 दिवसीय विशेष जागरूकता सह आउटरीच कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी दी गई ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता को फैलाने और योग्य व्यक्ति को लाभ दिलाने हेतु उनसे आवेदन लेने को कहा गया अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जागरूक करने और उनको लाभ दिलाने समेत कई बिंदु पर चर्चा की गई। साथ ही नालसा स्कीम और ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ द्वारा विधिक सहायता के बारे में कई बिंदु पर विस्तार पूर्वक बताया गया। साथ ही बाल विवाह, बाल मजदूरी, पॉक्सो अधिनियम, महिला सशक्तिकरण समेत कई महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी पीएलवी को दी गई ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पीएलवी को किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। इस कार्यक्रम के उद्देश पर भी चर्चा की गई। मौके पर सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अजफर हुसैन विश्वास, पीएलवी कमला राय गांगुली, सायेम अली, पिंकी मंडल, चंद्रशेखर घोष, खुदू राजवंशी, याकूब अली, सीमा साहा, प्रियंका झा, उत्पल मंडल, मोकमाउल शेख, नीरज कुमार राउत समेत अन्य मौजूद रहे।

IMG 20231027 WA0015

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!