प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़
प्रखण्ड के सभागार में शनिवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास की अध्यक्षता में राशन दुकानदारों का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया।उन्होंने कहा जो राशन दुकानदार लाभुक को कम अनाज देना या अनाज वितरण में रुपया लेने की शिकायत मिलेगा, उनपर करवाई की जाएगी। अनाज वितरण में कोई लापरवाही नही करें ओर लाभुको को अनाज देने में परेशान नही करे।उन्होंने कहा अभी ग्रीनकार्ड बन रहा है। वैसे लाभुक को ग्रीनकार्ड का लाभ दे , जिनका ढाई एकड़ से कम सिंचित भूमि हो, इनकम टेक्स नही देता हो, पक्के का मकान नही हो, चार पहिये वाहन नही हो तथा सरकारी लाभ के पद पर नही हो। डीएसओ ने जानकारी देते हुए कहा डीलर को कहा अनुकम्पा का लाभ दिया जा रहा है। मृत डीलर का यदि विधवा पुत्री मायके में रहती है तो उन्हें भी अनुकम्पा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा प्रत्येक तीन महीने में प्रखण्ड के अधिकारी राशन दुकान जाच करेगे। मौके पर बीडीओ ने भी डीलर को अनाज नियमित समय पर प्रति माह अनाज उचित मात्रा में देने का हिदायद दिया। कार्यशाला में एमओ पदम् किशोर महतो,एजीएम कुंदन कुमार,केसी दास ,डीलर उपेंद्र साहा, प्रदीप कुमार,हरिहर ठाकुर, प्रेमलाल साहा, मंटू मण्डल, मिहिर पण्डित, शिवपूजन मंडल सहित सभी डीलर उपस्थित थे।







