सतनाम सिंह
पाकुड़। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सदर प्रखंड के मदनमोहनपुर पंचायत के जन वितरण प्रणाली विक्रेता तबरक हुसैन को कम अनाज देने के मामले में कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। कार्डधारियों द्वारा उक्त डीलर के विरुद्ध कम अनाज देने व दुर्व्यवहार करने का आरोप की शिकायत की थी। जांच के क्रम में 500 ग्राम प्रति यूनिट खाद्यान्न कम दिए जाने का मामला सत्य पाया गया। इसके अलावा कार्डधारियों को डराया धमकाने की भी बात सामने आई।
इसके अलावा अंगूठा लेने के उपरांत दूसरा या दुसरा पहर में खाद्यान्न वितरण किए जाने का भी मामला सामने आया। व्यापार स्थल पर निगरानी समिति बोर्ड ,वितरण पंजी स्टॉक पंजी निगरानी पंजी संधारित नहीं पाया गया। उनके द्वारा स्पष्टीकरण समर्पित संतोषजनक नहीं है। जिसपर कार्रवाई करते हुए पाकुड़ प्रखंड के मदन मोहनपुर पंचायत के जन वितरण प्रणाली विक्रेता तबारक हुसैन(अनुज्ञप्ति सं०-36 /1985) को खाद्यान्न गबन मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
उपायुक्त श्री मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने कहा कि समय पर व उचित मात्रा में खाद्यान्न वितरण नहीं करने वाले डीलरों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।





