Search

May 3, 2026 10:33 pm

कांग्रेस नेता सह ओलंपिक अध्यक्ष अर्धेन्दु गांगुली ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

बजरंग पंडित

पाकुड़ कालिकापुर मैदान में डे-नाईट एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला महासचिव अर्धेन्दु शेखर गांगुली ने फीता काटकर व खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया गया। श्री गांगुली ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा खेल युवाओं की सर्वागीण विकास में सहायक है।इन खेलों से ही गांव व मोहल्ले में छुपी हुई प्रतिभाओ को निखरने व आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलता है।
कांग्रेस जिला महासचिव सह ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष अर्धेन्दु शेखर गांगुली ने कहा युवाओ से कहा कि बगैर लक्ष्य कुछ हासिल नही होता है इसलिए सदैव लक्ष्य बनाकर ही खेलना चाहिए।इस दौरान श्री गांगुली ने आयोजको से निष्पक्षता से टूर्नामेंट का संचालन करवाने का आग्रह किया और कहा कि प्रत्येक खेल को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
इसमे जहां भी आवश्यकता होगी सदैव खड़े रहेंगे। वही श्री गांगुली ने पाकुड विजेता टीम को 10 हजार एवं कप और पाकुड़ शीतला मंदिर टीम उपविजेता टीम 8 हजार रुपये दिए।
खेल आयोजक विश्वजीत सरकार दिलीप सरकार, विश्वजीत दत्ता उत्पल दत्ता, बम्बा गांगुली, नारायण दास एवं बढो सिंह आदि मौजूद थे।

IMG 20230801 WA0001
IMG 20230801 WA0002

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!