Search

May 6, 2026 10:35 am

कांग्रेस पंचायत कमिटी का गठन किया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष मोहम्मद शाहीन परवेज के आह्वान पर पाकुड़िया प्रखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष मोहम्मद गनी शेख के अध्यक्षता में तथा जिला महासचिव सह लिट्टीपाड़ा प्रभारी युवा नेता दाऊद मरांडी की उपस्थिति में गुरुवार को प्रखंड के तीन पंचायत पलियादहा,खक्सा एवं फुलझिंझरी पंचायत में बैठक कर पंचायत कमिटी का गठन किया गया।पलियादहा पंचायत में अध्यक्ष जाकिर मियां,सचिव रकीबुल शेख,कोषाध्यक्ष गुलाम इस्माइल अंसारी तथा खक्सा पंचायत में अध्यक्ष जफर अंसारी, सचिव मैनुद्दीन मियां,कोषाध्यक्ष सिकंदर अंसारी को चुना गया। सचिव रकीबुल शेख ने बताया की पाकुड़िया प्रखंड के सभी अल्पसंख्यक पंचायतों में कमिटी गठन कर लिया गया है। अलाकमान को इसकी रिपोर्ट जल्द ही सौंपेंगे।बैठक में दाऊद मरांडी ने कहा आज देश भर में कांग्रेस को तथा राहुल गांधी को मजबूती दिलाने के लिए संगठन का काम जोर शोर से करने का अपील की तथा 2024 के चुनाव में अच्छा परिणाम आने का संकेत दिया।बैठक में उपस्थित मीडिया प्रभारी मैनुद्दीन मियां , हासेन अंसारी,नाजिम अंसारी , अफताब मियां , साहबुद्दीन अंसारी , जियाउल शेख , नाफिल अंसारी , मार्सेल मियां , तैमुर मियां , अजीमुद्दीन अंसारी , सद्दाम अंसारी , नूर आलम , उस्मान मियां प, रवेज आलम , सोहेल अंसारी , जियाउल हक , मंजर अंसारी , इमाम अंसारी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे ।

IMG 20230706 WA0085
IMG 20230706 WA0084 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!