हेमंत हांसदा
पाकुड़िया कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम के नेतृत्व में सोमवार को पाकुड़िया एसबीआई बैंक के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार की अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति से वाकिफ हैं। गहरे आर्थिक संकट के समय में भाजपा सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेच रही हैं और एसबीआई और एलआईसी जैसे सार्वजनिक संस्थानों को निवेश करने के लिए मजबूर कर रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के भारतीयों को करोड़ों की बचत जोखिम में है। मौके पर उपस्थित लिट्टीपाड़ा प्रभारी युवा नेता दाऊद मराण्डी कमाल अंसारी अली अहमद प्रखंड उपाध्यक्ष मकबूल अंसारी ,पूर्व जिला परिषद सदस्य स्टीफन मराण्डी, मैनुद्दीन अंसारी, गणेश शेख ,अकबर शेख, कसमुद्दीन अंसारी ,सुनिल सोरेन, सुभाषटेन मुर्मू ,किसन सोरेन सहित अन्य उपस्थित थे।







