सतनाम सिंह
पाकुड़ कांग्रेस विधायक के निर्देश पर जिला अध्यक्ष व प्रखंड अध्यक्ष ने पंचायतों का किया भ्रमण शनिवार को रामचंद्रपूर एवं जमशेरपुर पंचायतों का भ्रमण कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ,प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज तथा बबलू भगत ने पंचायत कमिटी एवं ग्रामीण जनता के साथ बैठक कर जन समस्या को सुना एवं निष्पादन हेतु जनता को भरोसा दिलाया। तथा पंचायत अध्यक्ष को निर्देशित भी की गई कि संगठन को मजबूती और बूथ कमिटी को जल्द से जल्द तैयार कर लें।और सभी को आश्वस्त किया गया कि कांग्रेस पार्टी आपके साथ है।








