Search

September 7, 2026 11:20 am

कांग्रेस विधायक के विवादित बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस विधायक का पुतला दहन किया गया

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ )जामताड़ा के कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी के विवादित बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा गुरुवार को तिलका मांझी चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस विधायक का पुतला दहन किया गया।पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य दानिएल किस्कु के द्वारा किया गया।उन्होंने बताया कांग्रसे के जामताड़ा विधायक डॉ इरफान नासरी का वीडियो वायरल हुआ है जिसमे उन्होंने सदन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को कहता है आदिवासी का इतना बुद्धि कहा से आया है। उन्होंने कहा इस तरह के वक्तव्य से यह जाहिर होता की कांग्रेस और कांग्रेस के विधायक सांसद का इस तरह का विवादित बयान देना उनका मानसिकता को दर्शाता है. क्योंकि उन्होंने ने भी इस राज्य में लंबे समय तक शासन किया है. अपने शासन काल मे कभी भी आदिवासियों को अहमियत नही दिया है. आदिवासी को कभी अच्छे पद पर नही रखा गया था.अब उनको लगता है कि भाजपा आदिवासी के बीच जाकर देश के सर्वोच्च पदों पर आदिवासी को बैठा रहे है।कांग्रेस को यह बात हजम नही होता है की भाजपा आदिवासियों को इतना अहमियत क्यों दे रही है। उन्होंने कहा आपने ने जो नही नही कर पाया है आपको उसका पस्तवा करना चाहिए ना कि भाजपा पर उंगली उठाना चाहिए. उन्होंने कहा आदिवासी स्वतंत्र की लड़ाई के साथ साथ समाज से कंधे से कंधे मिला कर चल रहे है. उन्होंने कहा इस तरह का व्यान का आदिवासी समाज का घोर विरोध करती है. कहा डॉ इरफान अंसारी को आदिवासी समाज और भाजपा से माफी मांगना चाहिए।मौके पर राम मंडल रामधन मुर्मू,राजेश वर्धन,भूजल मंडल सहित अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230803 WA0043 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!