लिट्टीपाड़ा पाकुड़
प्रशांत मंडल
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का 100 वां एपिसोड के प्रसारण को रविवार को भारतीय जनता पार्टी लिट्टीपाड़ा मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद पहाड़िया के अध्यक्षता में बूथ नंबर 41पर भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों के साथ सुना गया,देश के लोक प्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी ने कहा किसान अन्न दाता है, मेहनत और लगन से खेती करे, किसानों की आय को दुगुना करेंगे, आज भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है जो आप किसानों के लगन ओर मेहनत के बल पर हो रहा है ,प्रधानमंत्री जी ने कहा किसान आप लोग भारत देश के भाग्य विधाता है। इसी क्रम में भाजपा लिट्टीपाड़ा मंडल महामंत्री जोसेफ मरांडी, गुडित सामा पहाड़िया,बबलू टुडू,फिलिप हेमब्रम,सोयलेन मुर्मू, सुरजा पहाड़िया,धर्मेंद्र पहाड़िया,बाबुवा राय,दुर्गा पहाड़िया,गंदे पहाड़िया, समसुन पहाड़िया,रमेश पहाड़िया,सुमन पहाड़िया,बामू पहाड़िया,मोतीराम पहाड़िया,नरेश पहाड़िया,नारा पहाड़िया आदि मौजूद रहे।





