Search

April 30, 2026 12:04 am

कालाजार जागरूकता हेतु रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।

धीरेन साहा

पाकुड़िया प्रखंड के कालाजार प्रभावित गांव जाटांग खक्सा में स्वास्थ्य विभाग एवं पीसीआई के सहयोग से चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर भरत भूषण भगत की उपस्थिति में कालाजार जागरूकता हेतु शनिवार रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। मौके पर डॉ भरत भूषण भगत ने लोगों को कालाजार से बचाव का उपाय एवं आईआरएस छिड़काव संबंधित जानकारी दिया एवं लोगों को सहयोग हेतु मांग की साथ ही प्रोजेक्टर के माध्यम से कालाजार संबंधित फिल्म दिखाकर लोगों को जागरूक किया गया जिसमें केटीएस संजय मुर्मू एमपीडब्ल्यू प्रभात दास खक्सा पंचायत की मुखिया, भूतपूर्व शिक्षक, जेएसएलपीएस बीपीएम, सेविका, सहिया, ग्राम प्रधान, सखी दीदी के अलावे सैकड़ों ग्रामीणों उपस्थित थे।

IMG 20230820 WA0051

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!