Search

April 28, 2026 6:24 am

किया झरना क्लब नीमडंगाल के ओर से दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच आयोजित

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत अंतर्गत किया झरना क्लब नीमडंगाल के ओर से रविवार को दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच का आयोजन किया गया साथ ही भैसा लड़ाई प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. जिसमे मुख्य अतिथि झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेड हेमब्रम एवं पंचायत मुखिया शामिल हुए.मौक़े पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां ने सभी खेल प्रेमियों को सम्बोधन मे बताया की फुटबॉल खेल झारखण्ड मे एक लोकप्रिय खेलो मे से एक है जहा दूर दराज से खेल दखने आते है साथ ही फुटबॉल खेल के आयोजक कमिटी को शुभकामनायें एवं बधाई दिया उन्होंने ये भी बताया की इस तरह के खेल का आयोजन होते रहना चाहिए. जिसमे आसपास के लोग एक दूसरे से मिलते है एवं आपसी भाईचारा बना रहता है.राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे ग्रामीणों को बिस्तर पूर्वक बताया एवं अधिक से अधिक लाभ उठाने ही बाते बताई.फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच कांकजोल वनम भाई भाई टीम मानिकपुर के बिच हुआ जिसमे कांकजोल की टीम ने भाई भाई टीम मानिकपुर को एक गोल मे पराजित किया एवं ख़िताब अपने नाम कर लिया.इस अवसर पर विजेता टीम कांकजोल को 15 हजार रुपये दिया एवं उपविजेता भाई भाई टीम मानिकपुर को 10 हजार रुपये नगद रूपये देकर मुख्य अतिथिओ के हाथो पुरुस्कृत किया गया.वही दूसरी ओर भैसा लड़ाई का फाइनल महेशकट्टा एवं खुरूकडांगा गांव के भैसा के बिच हुआ जिसमे महेशकट्टा के भैसा ने खुरूकडांगा के भैसा को मैदान से भगाया. वही विजेता भैसा मालिक को एवं उपविजेता के भैसा मालिक को कांसा का घड़ा देकर सम्मानित किया.इस अवसर पर जनता किस्कू, मिलन सोरेन, कोरनेलियस मुर्मू, समसून मुर्मू, भीमसेन मुर्मू, समुएल मरांडी, जोन हेमब्रम,निम्बूली मुर्मू, एवं खेल कमिटी के अध्यक्ष माइकल मुर्मू, सचिव सुनील मरांडी, कोषाध्यक्ष अब्राहम किस्कू सहित सैकड़ो खेल प्रेमी मौजूद थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!