Search

May 18, 2026 3:15 pm

कुंजबोना पीडब्ल्यूडी सड़क बरोमसिया के समीप टैम्पो पलटने से एक की मौत, पांच गंभीर रूप से घयल



राजेंद्र नाथ मुर्मु

पाकुड़। लिट्टीपाड़ा सोमवार थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा कुंजबोना पीडब्ल्यूडी सड़क बरमसिया के समीप टेम्पो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल हो गई ।जानकारी के अनुसार टेम्पो संख्या जेएच 17 जेड 1530 छोटा सुरजबेड़ा गांव के मेला से यात्री लेकर सिमलोंग की ओर जा रहे थे कि बरमसिया गांव के समीप असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। जिससे टेम्पो में सवार छोटा घाघरी गांव निवासी देवा पहाड़िया 28 की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि मृतक के पत्नी बामड़ी पहाड़िन 22 , छोटा तेलोपड़ा गांव के बमड़ा पहाड़िया 27, चांदी पहाड़िन 23,बड़ा कामोगोड़ा निवासी सुरजी पहाड़िन 45 एवं सजनी पहाड़िन 7 गम्भीर रूप से घायल हो गई।इसकी जानकारी ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दिया गया ।सूचना मिलते ही ए.एस.आई खुदीराम हेम्ब्रम दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लिट्टीपाड़ा लाया गया ।जहाँ डॉक्टरों द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल चार व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ने बताया कि गंभीर रूप से घायल बमड़ा पहाड़िया, चांदी पहाड़िन, सुरजी पहाड़िन एवं सजनी पहाड़िन को रेफर कर दिया गया है।

वहीं थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया दुर्घटनाग्रस्त टेम्पो को जब्त कर लिया गया है! शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया गया है।आगे छानबीन चल रही हैं।मौके की फायदे पाकर टेम्पो चालक फरार है ।मामले की जांच किया जा रहा है।

img 20230220 wa00271593113596076716411
img 20230220 wa00261619327943468640672

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!