Search

September 7, 2026 12:41 pm

कुआ में डूबने से चार वर्षीय बच्ची की मौत

सतनाम सिंह

हिरणपुर (पाकुड़ )थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में बुधवार को कुआं में डूबने से एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार गोविंदपुर निवासी जब्बार अंसारी की
चार वर्षीय पुत्री लाडली प्रवीण घर के पास ही खुले में शौच करने गई थी। जहां वो एक खुले कुएं में गिर गई। काफी देर बाद जब कुछ लोगों को बच्ची के कुएं डूबने की जानकारी हुई। तब उन्होंने इसकी जानकारी बच्ची के परिजनों को दी। जिसके बाद बच्ची के चाचा ने कुएं में उतरकर उसे बाहर निकाला। आनन-फानन में बच्ची को इलाज़ के लिए सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!