पाकुड़ नगर के कुडापाड़ा वार्ड नंबर 6 स्थित कुडापाड़ा बजरंगबली मंदिर कमिटी की शुक्रवार हुई बैठक । रामनवमी की तैयारी को लेकर हुई चर्चा । बैठक में 30 मार्च को होने वाले रामनवमी एवं बजरंबली पूजा को लेकर चर्चा हुई चर्चा में रामनवमी की तैयारियां में भगवान बजरंगबली पूजा, महाआरती,हरिनाम संकीर्तन,विशाल भंडारा का कार्यक्रम करने का निर्णय हुआ । मंदिर परिसर में साफ सफाई रंग रोहन डेकोरेशन लाइट एवं पानी की व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई
मंदिर समिति द्वारा बीते साल के आय व्यय का लेखा जोखा पेश किया गया। बैठक में भंडारा, झांकी बिदुत साज सजावट व्यवस्था करने की बात हुई ।मौके पर कमिटी के दर्जनों सदस्य,कुडापाड़ा के स्थानीय लोग मौजूद थे ।







