Search

April 28, 2026 1:09 pm

केजीसी क्लब पथरिया की ओर से एक दिवसीय भैसा लड़ाई प्रतियोगिता आयोजित

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड अंतर्गत केजीसी क्लब पथरिया की ओर से मंगलवार को भैसा लड़ाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमे प्रखंड क्षेत्र के कई भैसा मालिकों ने हिस्सा लिया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि पंचायत मुखिया कालिदास मुर्मू, साइमन हांसदा एवं ग्राम प्रधान सनातन हांसदा शामिल हुए. भैसा लड़ाई का फाइनल खेल भैसा मालिक सुनीराम सोरेन ग्राम रामपुर एवं जिमाल मुर्मू ग्राम पथरिया के भैसा के बिच हुआ जिसमे सुनीराम सोरेन के भैसा ने जिमाल मुर्मू के भैसा को चित कर दिया. वही मुख्य अतिथियों के हाथो विजेता भैसा मालिक सुनीराम सोरेन को 6000 हजार रुपये नगद एवं उपविजेता भैसा मालिक जिमाल मुर्मू को 5000 हजार रुपये देकर सम्मानित किया. मौक़े पर खेल कमिटी के अध्यक्ष रुसी मरांडी, सचिव निकोलस मुर्मू, उपाध्यक्ष नरेश हेमब्रॉम सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे.

IMG 20231011 WA0029

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!