Search

May 16, 2026 7:27 pm

कोयले की अवैध तस्करी करने पर पाकुड़िया पुलिस ने एक ट्रक को पकड़ा,दो गिरफ्तार

सतनाम सिंह

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के गोदरोसोल गांव में रविवार की सुबह आठ बजे थाना प्रभारी अभिषेक राय एवं अवर निरीक्षक पुनीत कुमार ने अवैध कोयला लदा एक ट्रक जिसका की नंबर डब्लू बी 41 जी 4786 को पकड़ा और थाना लेकर आया गया, थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि रविवार की सुबह एक गुप्त सूचना मिली की अमरापाड़ा से पाकुड़िया होते बंगाल की और एक ट्रक जिसमे अवैध कोयला लादा गया है निकलने वाला है, सूचना के आधार पर थाना प्रभारी पाकुड़िया और अमडापाड़ा के सीमा स्थित गोदरोसोल गांव सुबह सादे लिवास में पहुंचे और वहां कुछ देर बाद त्रिपाल से ढका एक ट्रक आ रहा था, रोकने पर पता चला कि ट्रक में कोयला लदा है और इसका कोई वैध कागजात चालक ने नही दिखा सका। थाना प्रभारी अभिषेक राय ने कोयला लदा ट्रक जब्त कर लिया और साथ ही साथ चालक मो तमसेर अली एवं उप चालक अली हुसैन को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि जब्त कोयला अवैध पाए गए है ,मामले में चालक,उप चालक सहित ट्रक मालिक के विरुद्ध थाना कांड संख्या 11/2023 प्राथमिकी दर्ज कर चालक एवं उप चालक को पाकुड़ जेल भेज दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!