Search

April 25, 2026 4:34 pm

गाड़ी चालक सद्दाम शेख ने दूसरी बार किया रक्तदान

राजकुमार भगत

पाकुड़। सदर अस्पताल सोनाजोडी में इलाजरत रहसपुर निवासी 8 वर्षीय बच्ची मुस्फिका खातून जो थैलीसीमिया से ग्रसित हैको शरीर में खून की कमी होने के कारण मरीज का इलाज में काफी परेशानी हो रही थी। जिसके चलते मरीज को बी पॉजिटिव रक्त की अत्यंत आवश्यकता पड़ी। मरीज के परिजनों ने लाइफ सेवियर्स समूह से मदद मांगी। समूह के अध्यक्ष नाफिसुल आलम ने रहसपुर के ही सद्दाम शेख से संपर्क कियाऔर सद्दाम ने बिना कुछ सोचे बच्ची की मदद करने के लिए तैयार हो गए।और रक्तदान करने के लिए हामी भर दी। सद्दाम को समूह के अध्यक्ष नाफिसुल ने रक्त अधिकोष ले जाकर रक्तदान कराया।रक्तदाता सद्दाम ने कहा यह मेरी दूसरी दफा रक्तदान है और कहा कि रक्तदान करके मुझे बहुत खुशी मिलती है।और मैं आगे भी समय समय पर रक्तदान करता रहूंगा। रक्त उपलब्धता के लिए प्रयासरत युवाओं में समूह के अध्यक्ष नाफिसुल आलाम और समूह के सलाहकार फसमाउल खलील(सद्दाम) का बहुत बड़ा योगदान रहा।और रक्त अधिकोष के कर्मचारी नवीन जी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!