Search

April 25, 2026 8:28 am

गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बजरंग पंडित

बाल विकास परियोजना की ओर से सदर प्रखंड के संग्रामपुर, गोविंदपुर, दुबराजपुर व मदनमोहनपुर सहित विभिन्न पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती माताओं का बुधवार गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोद भराई कार्यक्रम आंगनबाड़ी सेविकाओं ने गर्भवती महिलाओं का गोद भराई का रस्म अदा किया। मौके पर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने गर्भवती माताओं को पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित की। जिससे शरीर स्वस्थ्य रहें। गर्भवती माता समय पर टीकाकरण कराए और चिकित्सकों सलाह लें।जिससे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नही हो।बच्चा जन्म सही तरीके से हो।स्वास्थ्य के प्रति जागरुक बने। स्वस्थ खाना, नियमित टीकाकरण के साथ-साथ साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें।नवजात बच्चों का विशेष ख्याल रखें।इसके अलावा बच्चों को खाने में पोषक तत्व दे।ताकि बच्चों स्वास्थ्य ठीक रहें और कुपोषित होने से बचाया जा सकें। ।साथ ही स्तनपान से होनेवाले फायदे से भी अवगत कराया।इस मौके पर आंगनबाड़ी सेविका व गर्भवती माताएं सहित महिलाएं मौजूद थी।

IMG 20230802 WA0037

Also Read: E-paper 03-02-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!