Search

May 9, 2026 9:29 am

ग्रामीणों ने बिजली मिस्त्री की जमकर धुनाई,बनाया बंधक

सतनाम सिंह

महेशपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में बुधवार को फिडर नंबर – 10-11 खराब होने की शिकायत पर बिजली मिस्त्री उमेश महतो और सिपन शेख गांव पहुंचकर बिजली कार्य मरम्मति कर रहे थे. इसी दौरान दर्जनों ग्रामीणों ने क्षेत्र में बार -बार हो रही बिजली कटोती के खिलाफ़ आक्रोषित होकर दोनों मिस्त्री को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी. जिससे सिपन शेख चोटिल हो गया. साथ ही ग्रामीणों ने घण्टो बंधक बनाऐ रखा. उधर घटना की सुचना महेशपुर पुलिस को मिलते ही थाने के एसआई बी. के. सिंह, कपिल रविदास, एएसआई बिपिन कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पहुँचे. जहां पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर लिखित शिकायत पर कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए दोनों बिजली मिस्त्री उमेश महतो और सिपन शेख को ग्रामीणों से मुक्त कराते हुए महेशपुर थाना ले आई.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!