सतनाम सिंह
पाकुड़। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के द्वारा संचालित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत मेगा कैंडिडेट मूवमेंट सह वित्तिय समावेशन हेतु एफएलसीआरपी दीदियों को प्रशिक्षण कीट एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह शनिवार को ग्रामीण विकास मंत्री ट्रीआलमगीर आलम की अध्यक्षता में सदर प्रखंड सोनाजोड़ी स्थित भारतीय स्टेट बैंक आरसेटी पाकुड़ के प्रांगण में कौशल्य विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर,कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार सरकार, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन को पौधा देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रामीण विकास मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उप विकास आयुक्त ने आरसेटी द्वारा संचालित स्वरोजगार हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के जानकारी देने के क्रम में बताया कि इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार की दिशा में लोगों को अग्रसर करने के उद्देश्य से यह योजना संचालित है जिसके तहत महिलाओं को सिलाई कढ़ाई, नर्सिंग, बिजली मिस्त्री के साथ विभिन्न क्षेत्रों एवं पुरुषों को विभिन्न तकनीकी कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है।ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने अपने संबोधन में कहा कि जेएसएलपीएस योजना के तहत 3 माह से लेकर 2 साल तक के प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को निशुल्क दी जाती है कौशल विकास कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से ग्रामीण विकास मंत्री ने विशेष रुप से अपील करते हुए योग्य एवं जरूरतमंद लोगों को योजना से जोड़ने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की। साथ ही साथ कहा कि अगर इस योजना को सही तरीके से धरातल पर उतारा जाए तो पाकुड जिले के विकास में यह योजना मील का पत्थर साबित होगी।कार्यक्रम के दौरान पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, विधायक प्रतिनिधि देबु विश्वास, जिला अध्यक्ष कांग्रेस अल्पसंख्यक शाहीन परवेज,आरसेटी के निदेशक कृष्णा दास, वरीय संकाय अमित कुमार वर्धन,एसएमपीओ पवन कुमार,जेएसएलपीएस के सभी प्रखंडों के बीपीएम, बीपीओ मोहन साहा, जिला समन्वयक ईस्माइल शेख, कर्मी एवं कैडर,आरसेटी के कर्मी, जॉब रिसोर्स पर्सन सहित सखी मंडलों की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।








