Search

May 19, 2026 11:50 pm

लेटेस्ट न्यूज़

ग्रामीण विकास मंत्री सह विधायक ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा, सुनी जनता की समस्या

तोफिक राज

पाकुड़:झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह पाकुड़ विधायक आलमगीर आलम ने आज पाकुड़ प्रखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया।मंत्री ने पाकुड़ प्रखंड के अन्तर्गत इशाकपुर पंचायत से होकर फतेहपुर, मनिरामपुर,आंजना होते हुए चांदपुर तक पथ निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया।यह सड़क बाईपास का काम करेगी। मंत्री ने विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं की भी जानकारी ली और आश्वासन भी दिया। उन्होंने बताया कि पथ निर्माण हेतु रैयती की जमीन एवं घर सड़क विभाग के द्वारा चिन्हित कर लिया गया है। बताते चलें कि सड़क के चौड़ीकरण में जमीन का अधिग्रहण को लेकर विभिन्न जमीन मालिकों ने उचित मुआवजा को लेकर मंत्री को अवगत कराया है और बताया की जमीन के अधिग्रहण में उचित मुआवजा समय पर दिए जाएं। इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया है रैयतों की जमीन का उचित मुआवजा समय पर दिया जायेगा। मंत्री आलमगीर अलाम ने बताया कि पाकुड़ से धुलियान तक सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इससे पाकुड़ शहरी क्षेत्र में लगने वाली जाम से कुछ निजात मिलेगी और सड़क बनने से क्षेत्र का विकास भी होगा। प्राप्त ग्रामीणों की समस्या को जल्द ही समाधान किया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!