Search

April 21, 2026 1:29 pm

भीषण गर्मी से राहत, अब सुबह-सुबह लगेगी स्कूल, बदला टाइम-टेबल।

राजकुमार भगत

पाकुड़। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते खतरे के बीच स्कूली बच्चों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। झारखंड सरकार के निर्देश के आलोक में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक एवं निजी विद्यालयों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। नई व्यवस्था के तहत वर्ग KG से कक्षा 8 तक की कक्षाएं अब सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी। वहीं कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। यह आदेश 21 अप्रैल 2026 से प्रभावी रहेगा। साथ ही सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विद्यालय में रहकर गैर-शैक्षणिक कार्यों के निष्पादन का निर्देश दिया गया है। लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए लिया गया यह निर्णय छोटे बच्चों को तपती दोपहर से बचाने के साथ उनकी सेहत और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!