राजकुमार भगत
हिरणपुर( पाकुड़) मंगलवार को सुबह _ सुबह 6:00 बजे जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर हिरणपुर थाना क्षेत्र के निकट बेसिक स्कूल के पास रग्बी बस के अचानक पलटी मारने से कम से कम 5 लोगों के घायल होने के समाचार हैं। उनमें से एक गंभीर है। प्राप्त सूचना के अनुसार चाईबासा से राजमहल तक चले वाली रग्बी बस जेएच 02 एबी 0041 हिरणपुर से राजमहल जाने के क्रम मे बस के पिछला चक्का ब्लास्ट हो जाने से बेसिक स्कूल के समीप सड़क दुर्घटनाग्रस्त हो गया एवं बस बीचों बीच पलटी मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी बहुत तेज गति से आगे बढ़ रही थी। बताया जाता है कि बस में कुल 40 यात्री सवार थे , जिन्हें हल्की-फुल्की चोटें आई है। बस में सवार एक महिला सहित कुल पांच लोग घायल हुए हैं। एक यात्री पैर बस में दब जाने से यात्री की दोनों पैर पूरी तरह जख्मी है। सूचना मिलते ही सीओ मनोज कुमार , थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि, एसआई विनोद सिंह, रोशन सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पहुँचकर स्थानीय ग्रामीणों के मदद से घायल यात्रियों को इलाज के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेजा गया। जहां उनकी तत्काल प्राथमिक चिकित्सा की गई।







