इकबाल हुसैन
महेशपुर प्रखंड के गायबाथन पंचायत अंतर्गत चंद भैरों क्लब बड़ा खैरियोपड़ा के ओर से पाँच दिवसीय भैसा लड़ाई प्रतियोगिता का फाइनल खेल का आयोजन किया गया. जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे जीप सदस्य समसून मुर्मू, मुखिया सुनीराम मुर्मू, एवं बाले सोरेन सोरेन शामिल हुए. भैसा लड़ाई मंत्री किस्कू चिलगांव शोम हांसदा धनियमारा के भैसा के बिच हुआ जिसमे मंत्री किस्कू की भैसा ने शोम हांसदा के भैसा ने मैदान से भगाया. मौक़े पर समसून मुर्मू ने मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी देते हुए बताया हाल ही मे मंजूरी मिली अबुआ आवास एवं ग्राम गाड़ी योजना का लाभ अधिक से अधिक उठाने के लिए कहा.मुख्य अतिथिओ के हाथो विजेता भैसा मालिक को 40 हजार रूपये नगद एवं उपविजेता भैसा मालिक को 30 हजार रूपया नगद देकर सम्मानित किया.वही सेमीफइनल मे 5-5 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर हुडिंग हेमब्रम,प्रधान मिठू हेमब्रम,जिशू हेमब्रम,पीकू मरांडी,दीनानाथ हेमब्रम,सोपन हेमब्रम सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे.





