इकबाल हुसैन
चाइल्ड लाइन सव सेन्टर टैगोर सोसायटी फॉर रूराल डेवलपमेंट गडबाडी महेशपुर के द्वारा अर्जुनदहा पंचायत भवन में मुखिया सिलबानती मुर्मू के अध्यक्षता में पंचायत स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में पंचायत सचिव रोजगार सेवक वार्ड सदस्य भाग लिया । मौके पर चाइल्ड लाइन के टीम लीडर प्रकाश चंद्र घोष ने जानकारी देते हुए बताया की बाल देखभाल एक राष्ट्रीय, 24 घंटे, देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता वाले बच्चों के लिए आपातकालीन टोल फ्री फोन सेवा है। कोई भी बच्चा या संबंधित वयस्क इस सेवा का उपयोग करने के लिए 1098 डायल कर सकता है। यह महिला और बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार (जीओआई) की परियोजना है। फिलहाल चाइल्डलाइन देश भर के 328 शहरों / जिलों में काम कर रहा है और एक साल में 1.5 मिलियन से ज्यादा कॉल्स का जवाब देती है। चाइल्डलाइन इंडिया फाउंडेशन (सीआईएफ) भारत भर में बच्चों के लिए चाइल्डलाइन शुरू करने और निगरानी करने के लिए भारत सरकार द्वारा नियुक्त नोडल संगठन है । प्रायोजन देखभाल योजना के बारे में चर्चा किया गया ।
मौके पर टैगोर सोसायटी फॉर रूराल डेवलपमेंट गडबाडी महेशपुर से टिम लिडार प्रकाश चन्द्र घोष , टिम सदस्य नुरजाहान बेगम उपस्थित थे ।






