तोफिक राज
पाकुड़। प्रखंड के लड्डू बाबू आम बागान में कृत्रिम गयीघन की बैठक की गई। बैठक में कमेटी का गठन किया गया। सर्व सहमति से जिला अध्यक्ष समीर सिंह को चयनित किया गया। सचिव हृदई चंद्र, कोषाध्यक्ष बरकत अली। इस कार्यक्रम में झारखंड पशुपालन विभाग एआई कर्मचारी संघ राज्य कमेटी निर्देशानुसार कहा गया था, कि पूर्व में किए गए टीकाकरण का राशि भुगतान नहीं करने के कारण कृत्रिम गयीघन के कार्यकर्ता टीकाकरण का कार्य नहीं करेंगे।साथ ही साथ 4 सूत्री मांगों को पूरा करें। पशुपालन विभाग में वर्षों से कार्यरत एआई कर्मचारी की नियम वाली तैयार कर बरीयता सूची निर्गत करें। एआई कर्मचारियों का न्यूनतम मजदूरी के आधार पर मानदेय निर्धारित करें। पशुपालन विभाग के तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के रिक्त पदों पर एआई कर्मचारियों को योग्यता के आधार पर नियमित करें। वर्तमान प्रोत्साहन राशि एवं मानदेय राशि देय बीमा लाभ स समय भुगतान व्यवस्था सरल करें नियमित होने तक 60 वर्ष कर्मचारियों को गारंटी दी जाए। अध्यक्ष समीर सिंह ने बताया कि हमारी मांगे अगर पूरी नहीं हुई तो दिनांक 24/01/2023 को जिला समाहरणालय के सामने एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जाएगा साथ ही 22/02/2023 को पशुपालन मंत्री बादल पत्रलेख का घेराव कर अपनी 4 सूत्री मांगों को लेकर अवगत कराने का कार्य करेंगे।








