Search

September 25, 2026 12:42 pm

“सबसे दूर, सबसे पहले” थीम पर आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जनभागीदारी विशेष शिविर का आयोजन।

प्रशांत मंडल

पाकुड़। लिट्टीपाड़ा प्रखंड के ग्राम पंचायत सूरजबेड़ा अंतर्गत बरमसिया गांव में “सबसे दूर, सबसे पहले” थीम पर आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जनभागीदारी विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी एवं आदिम जनजाति परिवारों तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना था। शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए मनरेगा के तहत जॉब कार्ड वितरित किए गए। साथ ही पात्र ग्रामीणों को जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराए गए। स्वास्थ्य सेवाओं के तहत ग्रामीणों की जांच की गई, जिसमें सिकल सेल जांच भी शामिल रही। जरूरतमंद लोगों के बीच निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मियों ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में ग्रामीणों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!